 |
|
 |
| |
विश्व
भोजपुरी सम्मलेन का आयोजन ९-१० अप्रैल २०११ को दिल्ली में... |
दिल्ली में विश्व भोजपुरी
सम्मलेन
नई दिल्ली : पूर्वांचल एकता मंच भोजपुरी भाषा को आठवी अनुसूची में
शामिल करने की मांग और भोजपुरी भासा के विश्व स्तर पर प्रचार-प्रसार
के लिए, हर साल की भाति इस साल भी ९ और १० अप्रिल को दादा देव मेला
मैदान, द्वारका सेक्टर ८ दिल्ली में दो दिवसीय विश्व भोजपुरी सम्मलेन
का आयोजन करने जा रहा है. इसमें भोजपुरी भाषा और साहित्य एवं भोजपुरी
संगीत के साथै-साथ भोजपुरी सिनेमा के ५० साल पुरे होने पर एक विशेष
सम्मान सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रहा है.
विश्व भोजपुरी सम्मलेन २०११ के
कार्यकम की जानकारी देते हुए पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष श्री
शिवजी सिंह ने बताया की ९ और १० अप्रिल को सम्मलेन का उद्घाटन होगा.
इस सम्मलेन ८ सत्र में सम्पन्त होगा. १० अप्रैल के शाम को भोजपुरी
फिल्म निर्माण के ५० साल पूरे होने के उपलक्ष में एक एतिहासिक कार्यक्रम
का रुपरेखा बनाया जा रहा है जिसकी विस्तार से जानकारी जल्द से जल्द
दिया जायेगा.
|
|
 |


|
![]()  |