 |
|
 |
| |
जागो रे जागो देश के मतदाता
मालिनी अवस्थी यूपी चुनाव आयोग
के ब्रांड एम्बेसडर हैं, मतदाताओ को मतदान देने लिए प्रोसाहित करने
लिए गोरखपुर में आई थी. गोरखपुर की बिटिया
का साफ संदेश था कि मतदान जरूर करें. दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्र्वविद्यालय
के प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मालिनी मुख्य कलाकार थीं. जब उन्होंने
शुरू किया 'जागो रे जागो देश के मतदाता' तो हाल तालियों से गूंज
उठा. मीठी आवाज में उनकी इस अपील ने लोगों को झुमने पर मजबूर कर
दिया. इसके बाद तो जब शुरू हुई भोजपुरी भाषा की मिठास तो पुरबिया
मचल उठे. महिलाओं से मतदान जरूर करने की अपील करते हुए उन्होंने
गाया- 'गोरिया गइल नइहरवा बलम सिसुकि सिसुकि रोए', 'सइयां मिले लरिकइया
मैं क्या करूं', 'गोरिया चले छइयां छइयां चुनाव करे' व 'ना जइबा
त फिर पछितइबा', 'जीती गलत मनइया' सहित कई गीत प्रस्तुत किए. मालिनी
अपने गीतों के बीच-बीच में मतदान जरूर करें कि अपील करती रहीं. इसके
पूर्व उन्होंने कहा कि अपने 'आंगन में अंचरा पसार कर यह बेटी मांग
रही है कि भइया मतदान जरूर करें, कम से कम 75 प्रतिशत मतदान हो जाय'.
इस चुनाव जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए दीनदयाल उपाध्याय
गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीसी त्रिवेदी ने कहा कि
हम एक फनी देश में रहते हैं जहां कार खरीदने के लिए 9 प्रतिशत पर
लोन मिल जाता है और शिक्षा लोन 12 प्रतिशत पर. जहां किसी भी नौकरी
के लिए एक डिग्री चाहिए लेकिन देश की रहनुमाई करने के लिए किसी डिग्री
की आवश्यकता नहीं. हम ऐसे लोगों का चयन कर लेते हैं जो योग्य नहीं
हैं. मतदान सोच-समझ कर करें और सही आदमी को चुनें'. अतिथियों का
स्वागत संजीव कुमार गुप्ता ने किया. संचालन शुभेन्द्र सत्यदेव व
प्रतिमा दूबे ने किया. कार्यक्रम का परिचय एसपी सिंह ने दिया. धन्यवाद
ज्ञापन प्रो. सुमित्रा सिंह ने किया. इस अवसर पर भारी संख्या में
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक व आम जन उपस्थित थे.

|
|
 |
|
 |


|
![]()  |