मन्टू लाल के सामने फीकी पड़ी रिंकू
घोष
भोजपुरी फिल्म उद्योग के लोकप्रिय
निर्देशक राज कुमार आर पांडे की सुपर हिट फिल्म "ट्रक ड्राईवर"
मे अपनी कॉमेडी से धमाल मचाने वाले अभिनेता मन्टू लाल अपनी दूसरी
फिल्म "धनिया के थाना" मे एक थानेदार के रूप में अपनी
अदायगी और कॉमेडी से अपने अपोजिट सुपर स्टार अभिनेत्री रिंकू घोष
पर भारी पड़ते नजर आ रहे है.

एक शूटिंग रिपोर्ट
के अनुसार रिंकू घोष २०११ में अपनी असफलता से पहले ही परेशान चल
रही है, उसपर से एक नए अभिनेता के सामने वो बहुत ही कमजोर नजर आ
रही थी. इसी के कारण वो मन्टू लाल के साथ गाने करने को मना कर दी.
जिसके चलते निर्माता राकेश भदोरिया व इन्द्रजीत सिंह, निर्देशक राकेश
भदोरिया को बहुत परेशानी हुई और आख़िरकार निर्देशक को सपनों का सहारा
ले, दूसरी हिरोइन के साथ फिल्म के सारे गाने करने पड़े. इस फिल्म
मे सिवान के अभिनेता मन्टू लाल की अभिनय और उनकी कॉमेडी को जबर्दस्त
सराहना मिल रही है उम्मीद है की 2012 मे सिवान के लाल मन्टू लाल
भोजपुरी फिल्मों मे धमाल मचाते नजर आयेंगे.
इस फिल्म मे बिहार,यूपी,बंगाल और पंजाबी के कलाकार भी अभिनय करते
नजर आयेंगे वही मधुर गीत-संगीत से भरपूर,हंसी ,मजाक से लोट-पोट कर
देने वाली भोजपुरी की पहली कॉमेडी फिल्म"धनिया के थाना"दर्शको
को पसंद आयेंगी जिसे पुरे परिवार के साथ बैठकर देखने मे मजा आयेगा.
