मुंबई १४ मार्च २०११, मुंबई में
टाईम्स म्यूजिक द्वारा लांच किया गया, सुप्रसिद्ध गायिका श्रीमती
मालीनी अवस्थी के ’’होली है’’ एल्बम. इस अवसर पर मसूर फोल्क गायिका
इल्ला अरूण एवं सूफी सम्राट श्री कैलाश खेर द्वारा रिलीज किया गया।
टाईम्स म्युजिक द्वारा प्रस्तुत ’’होली है’’ एल्बम में ऊत्तर प्रदेश
के लोक रंग समेटे होली के परमपरिक लोक गीतों को, यथा ’’होली खेले
तु जमके घुंघट वाली’’, ’’फगुवा में रंग रस रस बरसे’’, ’’जोगिरा’’,
’’होली खेले मशीने में’’ श्रमती मालीनी अवस्थी ने अपनी मधुर आवाज
में गाया है, आज भी या इस अवसर पर भी गा कर सुनाई. इस अवसर पर इल्ला
अरूण जी ने आशीर्वाद स्वरूप टाईम्स म्युजिक एवं श्रीमती मालीनी अवस्थी
को बधाई दी एवं लोक संगीत की विरासत को इसी प्रकार जारी रखने के
लिए प्रसंता प्रकट की। श्री कैलाश खेर द्वारा होली का एक गीत भी
सुनाया गया और प्रसंता व्यक्त करते हुए कहा की होली के जैसे त्योहार
पर स्त्रोता इस एल्बम को सुन कर होली का असली आनंद ले सकेंगें।
इस अवसर पर साईं बाबा टेली फिल्म के श्री गजेन्द्र सिंह के सहित
अनेक हस्तीयाँ उपस्थित थे। अंत में टाईम्स म्युजिक की ओर से सुश्री
गौरी ने सभी को धन्यबाद दिया।
******
पूर्वांचल
एक्स्रेस एक मुहीम शुरू कर रहा है की भोजपुरी आठवी अनुसूची में नहीं
तो वोट नहीं. सभी भोजपुरिया भाई बहन से निवेंदन है की आप भी इस मुहीम
का हिस्सा बने और आपना विचार इस भेजे हमे भेजे, आपके विचार पुर्वंचालेक्स्प्रेस.कॉम
पर प्रकाशित किया जायेगा आपके फोटो और नाम के साथ :
हमे ईमेल करे : kuldeep2005@gamil.com, editor@purvanchalexpress.com