
भोजपुरी सिनेमा के 50 वर्षो की
यात्रा में भोजपुरी फिल्मों ने उल्लेखनीय मानक स्थापित किया है और
भोजपुरी फिल्मों ने देश विदेश में शूटिंग कर के दर्शकों को अच्छी
फ़िल्में दी है. उक्त विचार था मशहूर पार्स्व गायक उदित नारायण का.
श्री उदित नारायण ने दिल्ली मे पूर्वांचल एकता मंच द्वारा आयोजित
दो दिवसीय विश्व भोजपुरी सम्मलेन के समापन सत्र पर भोजपुरी सिनेमा
के पच्चास वर्ष पर संपन्न सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा.

इस अवसर पर एक ओर जहाँ सांसद सहनवाज हुसैन, बासित नारायण सिंह (जनता
दल यू के बिहार प्रदेश अध्यच) और पूर्वांचल एकता मंच के अध्यच शिवजी
सिंह ने श्री उदित नारायण को शिखर सुर साधक सम्मान सम्मानित किया
वही भोजपुरी फिल्मों के महानायक कुनाल सिंह को कला गौरव सम्मान,
निर्देशक अभय आदित्य सिंह को भिखारी ठाकुर सम्मान, राष्ट्रीय कला
पुरस्कार से सम्मानित फिल्म "कब होई गवना हमार" कि निर्मात्री
दीपा नारायण को विश्वनाथ साहाबादी सम्मान, निर्देशक आनंद गहतराज
को कुंदन कुमार सम्मान, गीतकार मोतीलाल मंजुल को शैलेन्द्र सम्मान,
चर्चित निर्देशक राजकुमार आर पाण्डेय को सर्वस्रेस्ट निर्देशक सम्मान
और अमरेश नारायण को बेस्ट सपोर्टिंग सम्मान से सम्मानित किया गया.






******
पूर्वांचल
एक्स्रेस एक मुहीम शुरू कर रहा है की भोजपुरी आठवी अनुसूची में नहीं
तो वोट नहीं. सभी भोजपुरिया भाई बहन से निवेंदन है की आप भी इस मुहीम
का हिस्सा बने और आपना विचार इस भेजे हमे भेजे, आपके विचार पुर्वंचालेक्स्प्रेस.कॉम
पर प्रकाशित किया जायेगा आपके फोटो और नाम के साथ :
हमे ईमेल करे : kuldeep2005@gamil.com, editor@purvanchalexpress.com