प्रथम
मस्तराज भोजपुरी सिटी सिने अवार्ड संपन्न
निरहुआ - रिंकु सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अभिनेत्री
पवन सिंह - पाखी हेगड़े सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय अभिनेता-अभिनेत्री
‘‘रणभूमि’’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, ‘‘देवरा बड़ा सतावेला’’ सर्वश्रेष्ठ
लोकप्रिय फिल्म
प्रथम मस्तराज भोजपुरी सिटी
सिने अवार्ड की घोशणा कल रात मुंबई के रंगषारदा सभागृह में आयोजित
रंगारंग समारोह में की गयी। अवार्ड में भोजपुरी जुबली स्टार
निरहुआ व उनकी फिल्मों का जलवा रहा। पिछले वर्श की चर्चित फिल्म
अभय सिन्हा निर्मित ‘‘रणभूमि’’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया
गया। निरहुआ को रणभूमि में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ
अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। ‘रणभूमि’ के लिए निर्देषक अनिल
अजिताभ को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक व पटकथा लेखक, डांस मास्टर पप्पू
खन्ना को सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर, दामोदर नायडू को सर्वश्रेष्ठ
छांयाकन, संभावना सेठ को सीमा सिंह के साथ सर्वश्रेष्ठ आईटम
डांस के पुरस्कार से नावाजा गया। रिंकू घोष को ‘‘बलिदान’’ में
बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया
गया। वहीं लोकप्रिय श्रेणी में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह व
नं. 1 अदाकारा पाखी हेगडे को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय अभिनेता व
अभिेनेत्री चुना गया। पिछले वर्ष की सबसे बड़ी हिट फिल्म निर्माता
दिलीप जायसवाल की ‘‘देवरा बड़ा सतावेला’’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय
फिल्म, निर्देशक राजकुमार आर. पाण्डेय को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय
निर्देशक का पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ खलनायक का पुरस्कार
अवधेश मिश्रा को मिला वहीं सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार मनोज टाईगर
(सात सहेलियाँ) रहे। सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार
रामाकांत प्रसाद (दाग), नवोदित अदाकारा अक्षरा सिंह (सत्यमेव
जयते), सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता हितेन्द्र सिंह रहे हैं।
सर्वश्रेष्ठ संगीत का खिताब मधुकार आनंद को ‘‘देवरा बड़ा सतावेला’’
के लिए दिया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ गीतकार पप्पू ओझा (देवरा
बड़ा सतावेला), सर्वश्रेष्ठ गायक उदित नारायण (शिवा), सर्वश्रेष्ठ
गायिका इंदु सोनाली (देवरा बड़ा सतावेला), सर्वश्रेष्ठ एक्शन
राम लक्ष्मण (शिवा), सर्वश्रेष्ठ कथा मसूद पटेल (बलिदान), सर्वश्रेष्ठ
सह अभिेनेता विराज भट्ट (दाग), सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री गुजंन
पंथ (बलिदान), सर्वश्रेष्ठ साउण्ड रिकाॅर्डिस्ट स्व. लल्लन सिंह
(दाग), सर्वश्रेष्ठ बालकलाकार ऋषभराज ‘‘गोलू’’ (दाग), सर्वश्रेष्ठ
पब्लिसीटी डिजाइनर का अवार्ड नरसू को दिया गया।
भोजपुरी मेगा स्टार मनोज तिवारी
‘मृदुल’ को दर्षक के सर्वश्रेष्ठ भोजपुरी सितारे का पुरस्कार
दिया गया। वहीं मशहूर निर्माता अभय सिन्हा व लोकगायिका मालिनी
अवस्थी को भोजपुरी सिटी विशेष सम्मान से नवाजा गया। भोजपुरी
सिनेमा के स्वर्णिम पचास साल पूरे होने के अवसर पर भोजपुरी के
21 महान विभुतियों को सम्मानित किया गया हैं जिनमें स्व. विश्वनाथ
प्रसाद शहबादी, स्व. रामायण तिवारी, महानायक अमिताभ बच्चन, वंदनी
मिश्रा, स्व. अंजान साहब, स्व. चित्रगुप्त जी, स्व.राममुर्ति
चतुर्वेदी, देव मल्होत्रा, दीपा नारायण, आरती भट्टाचार्य, समरजीत,
बृजेश त्रिपाठी, विनय बिहारी एवं स्व. प्रशांत उज्जवल (प्रचारक)
रहे।
इस अवसर पर भोजपुरी के दिग्गज हस्तियों के साथ-साथ सांसद संजय
निरूपम, अवार्ड के संरक्षक किषन खदरिया, भोजपुरी सिटी के संपादक
अखिलेश कुमार, प्रस्तुकर्ता राजआॅयल मिल्स के अब्दुला मुसला
तथा आरिफ एस. राघड़ा, साहित्यकार मनोज भावूक, अभिनेता रजा मुराद,
राकेश बेदी, साित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फॉर्म
डाउनलोड यहाँ से करे
|