Home / About Us / Contact us    
INDIAI DIASPORA FILM RAMAYAN CRICKET BHOJPURI VYAKARAN BHOJPURI SAHITYA VIDEO BLOGS SHOWS PHOTOS  
TUBAAH MOVIES MUSIC HEALTH GOOD TIMES RECIPES GADGETS IMAGINE  
CLASSIFIEDS JOBS AUTO GIFTS  


महाबल मिश्रा आ विजया भारती सम्मानित
दिल्ली के लोग नवनिर्वाचित सांसद महाबल मिश्रा के नागरिक अभिनन्दन के साथे विजया भारती के पूंर्वाचल रत्न से पूंर्वाचल जन जागृति मंच सम्मानित कइलस।

भोजपुरिया रतन, अभिनय सम्राटः रवि किशन
प्रख्यात सिछाविद, आ राजनीतिग्य : भोजपुरी रतन डा. प्रभुनाथ सिंहजी
भोजपुरी रतन पद्मश्री शारदा सिन्हा
संगीत के प्रति समर्पित एगो साधिका आ भोजपुरी रतन विजया भारती

 

 
बिहार में पहली बार ‘टेलीसिने एवार्ड’ का आयोजन


 

पटना। भोजपुरी सिनेमा के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वयंसेवी संगठन ‘बिहारी हेल्प लाइन’ के बैनर तले व्यापक पैमाने पर पहली बार बिहार की राजधानी पटना में अगस्त माह में ‘टेलीसिने एवार्ड-2011’ का आयोजन होने जा रहा है। इस आशय की जानकारी बिहारी हेल्प लाइन के संस्थापक अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने संस्था द्वारा पटना के बांकीपुर क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि बिहार में फिल्म व टेलिविजन के क्षेत्र में कोई भी प्रतिष्ठित एवार्ड समारोह का आयोजन नहीं होता है, जबकि आज की तारीख में बिहार खासकर भोजपुरी व हिन्दी फिल्मो का सबसे बड़ा बाजार बन गया है। आज भोजपुरी-हिन्दी फिल्मों व टेलिविजन के क्षेत्र में बिहार का दबदबा बढ़ा है। इसी कारण इस वर्ष से ‘बिहारी हेल्प लाइन’ टेली सिने एवार्ड की शुरुआत करने जा रही है।

इस अवसर पर संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने कहा कि बिहार भोजपुरी सिनेमा की जननी है। आज भोजपुरी सिनेमा अपने सफर के 50 वें पड़ाव पर और इस साल स्वर्ण जयंती मन रही है। भोजपुरी सिनेमा की सत्तर फीसदी कमाई बिहार से होती है। इस कारण से इस फिल्मोद्योग से जुड़े सभी प्रभागों के उत्कृष्ट कलाकारों को सम्मानित करने के साथ ही साथ हिन्दी सिनेमा व हिन्दी-भोजपुरी धारावाहिकों में अपनी कला का परचम फहरा रहे बिहारी कलाकारों को सम्मानित करने के लिए ‘टेली सिने एवार्ड’ की शुरुआत हो रही है। यह बिहार का इकलौता फिल्म एवार्ड समारोह होगा। चयन समिति व अन्य समितियों की घोषणा भी जल्द ही की जायेगी। बिहार के अखबार व बिहार आधारित खबरिया चैनलों का कार्यक्रम को मिडिया पार्टनर बनाया जायेगा। इस अवसर पर संस्था की कोषाध्यक्ष श्रीमती निशिकांता जी ने बताया कि पालीवुड व बालीवुड के साथ ही साथ टेलीविजन की दुनिया से जुड़े कई चर्चित चेहरों द्वारा इस समारोह में भव्य रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत कियाजायेगा। आयोजित प्रेस वार्ता में भोजपुरी संसार के मनोज श्रीवास्तव, पूर्वांचल एक्सप्रेस के कुलदीप श्रीवास्तव, भारत भूषण सिंह, नवीन कुमार सिंह, पिफल्म पीआर. ओ. अनूप नारायण सिंह समेत कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

Parbhat Khabar - Patna


Nav Bharat - Patna

Sanmarg - Patna

Sahara




 


 
   
 
 
आज के समय सभसे हॉट नायिका पाखी हेगडे भोजपुरीयन के दिल की धड़कन बाडी। तनीयो कही उनकरा शादी के बाद होला चाहे उह कोनो फिल्म आ टीवी शो में ही .....
 
   

आठ हजार करोड़ के भी बनाई भोजपुरी फिल्म
बरखा में जलवा मुन्नी बाई के
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


  Copyright © 2001-2009 Purvachal Express. com 1.800.371.1224 • editor@purvachal express.com • Privacy Policy